Uncategorized

भखारा में धान खरीदी केंद्र का ज्योति हरख जैन ने पूजा-अर्चना के साथ किया शुभारम्भ


भखारा। कृषि उपज उप मंडी स्थित धान खरीदी केंद्र में आज विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य की शुरुआत की गई। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। परंपरागत पूजन के बाद किसानों से धान तौलने का कार्य प्रारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार की महती योजना के अंतर्गत इस वर्ष किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी की जाएगी। सरकार द्वारा समर्थन मूल्य 3100 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कहा कि सरकार की यह योजना किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे किसानों को उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर रामस्वरूप साहू, गिरिराज सोन,रामगोपाल देवांगन, गोविंद राजपूत,बिजवार राम साहू, दिनेश साहू, डॉ.मोहन हरदेल,खिला राम साहू,तरुण, राम साहू,लीलाराम निषाद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!