Uncategorized

ग्राम नवागांव (कण्डेल) में पंथी नृत्य एवं जयंती समारोह में शामिल हुए विधायक ओंकार साहू


धमतरी। ग्राम नवागांव (कण्डेल) में आयोजित एक दिवसीय पंथी नृत्य एवं जयंती समारोह में धमतरी विधायक ओंकार साहू शामिल हुए। इस अवसर पर समाज जनों सतनाम शोभायात्रा निकालकर बाबा गुरुघासी दास जी के पद चिन्हों को याद किया। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि पंथी नृत्य हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति की पहचान है, जो सतनामी समाज की आस्था, संघर्ष और सांस्कृतिक चेतना को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है। इसे सहेजने और आगे बढ़ाने का कार्य हमारे कलाकारों एवं ग्रामवासी निरंतर कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। विधायक ओंकार साहू ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों, पंथी कलाकारों एवं ग्राम नवागांव (कण्डेल) के समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोडऩे के साथ-साथ हमारी लोकपरंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। मौके पर धमतरी विधायक ओंकार साहू , मानसिंह डहरे , नवीन मार्कण्डे, कोमल संभाकर , दिनेश्वरी साहू, कुमार साहू , राजेन्द्र भारती, विनोद डिण्डोलकर , अशोक सोनवानी, सरपंच लखन लाल ध्रुव , उपसरपंच जीवन डहरिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!