Uncategorized

शहर के अंदर घुसा भालू, लोगों में भय, वन विभाग की टीम मौके पर

धमतरी। गुरुवार की सुबह धमतरी शहर के अंदर भालू घुस गया है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया गया कि गुरुवार की सुबह मोटर स्टैंड वार्ड के गुरुद्वारा के पीछे विजय ताहिर पटाखा के पास अचानक भालू घुस गया। लगभग 6:15 बजे लोगों ने इसे देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। लोग अभी घरों के अंदर घुसे हुए हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे नहीं निकाल पाए हैं।


इधर वन विभाग के अधिकारियों में डीएफओ शमा फारूकी, एसडीओ मनोज विश्वकर्मा, रेंजर ज्योति गुप्ता, उमेश सिंह राकेश तिवारी, शशिकांत साहू, प्रियंका शर्मा, जितेंद्र सोनी, अर्जुन निर्मलकर, भगतराम चेलक सहित स्टाफ मौजूद है। अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से ट्रेंकुलाइजर मंगाया गया है तब तक निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वह संयम रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!