Uncategorized
श्री एमआरडी शासकीय विद्यालय, धमतरी में बाल दिवस का भव्य आयोजन
रोटरी क्लब अध्यक्ष मनीष मित्तल तथा सभी रोटेरियन ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

धमतरी। श्री एम आर डी शासकीय विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब द्वारा 500 से अधिक बच्चों के साथ आनंदमय और उत्साह भरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतिस्पर्धाओं से हुई, जिसमें बच्चों ने दौड़ और अन्य मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनीष मित्तल तथा सभी रोटेरियन ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को प्यार भरे छोटे गिफ्ट हैम्पर्स भी वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।रोटरी क्लब ने बताया कि बच्चों की मुस्कान और उत्साह ही समाज को आगे बढ़ाने की ताकत है, और ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।



