Uncategorized

विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन का ऐतिहासिक विजय है – रंजना साहू

बिहार चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने दी बधाई

धमतरी -: बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने कार्यकर्ताओं एवं जनता को बधाई प्रेषित करते हुए प्रेस नोट जारी किया,श्रीमति साहू ने कहा यह केवल चुनावी जीत नहीं, विकसित बिहार में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी का सम्मान है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति को जनता ने निर्णायक रूप से ख़ारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए परिवार को हार्दिक बधाई के सबसे प्रमुख पात्र हैं,बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है,इस ऐतिहासिक जीत की बिहार की जनता एवं एनडीए के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को मैं बधाई शुभकामनाएं देती हूँ। विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!