Uncategorized

जिला जेल में योग शिविर का आयोजन, बंदियों को सिखाया गया योग


धमतरी। महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं छ.ग. रायपुर के पहल पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर धमतरी के मार्गदर्शन में जिला जेल धमतरी में आयुष विभाग के वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रतिमाह जेल में परिरूद्ध बंदियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अनुक्रम में जिला धमतरी के आयुष पाली क्लीनिक की डॉ. रेवती नेताम योग चिकित्सक धमतरी द्वारा 26 से 28 अप्रैल तक तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन आज जेल में परिरूद्ध 245 बंदियों को योग एवं प्राणायाम कराते हुए योग चिकित्सक के द्वारा योग एवं प्राणायाम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ, मानसिक तनाव एवं अवसाद से मुक्त रहने के उपाय जेल के बंदियों को बताया गया। उक्त योग शिविर में जेल में पदस्थ नरेन्द्र कुमार डहरिया सहायक जेल अधीक्षक, दिनेश गजेन्द्र मुख्य प्रहरी एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!