Uncategorized

पीएम मोदी के परीक्षा पर चर्चा का छात्र-छात्राओं ने देखा लाइव प्रसारण

पूर्व विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू व सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर रहे विशेष रुप से उपस्थित


धमतरी। पीएम श्री मेहतरुराम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा का लाईव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों में परीक्षा के प्रति मानसिक तनाव एवं डर को दूर करने हेतु अनेक प्रश्नों का शंका समाधान , ब्लू प्रिंट के आधार पर परीक्षा की तैयारी कैसे करें यही सब समस्याओं का समाधान पीएम मोदी व विद्यार्थियों के बीच संवाद के माध्यम से हुआ। यह लाइव प्रसारण छठवीं से बारहवीं तक कुल बारह कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से 730 छात्रों ने देखा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक श्रीमती रंजनाडीपेन्द्र साहू व सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ,एडीपीओ खेमेन्द्र साहू , विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक ललित सिन्हा, संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू , संकुल स्रोत समन्वयक राजेन्द्र सिन्हा ,सहित सभी शिक्षक स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!