Uncategorized

जुआरियों पर धमतरी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: राठी गोदाम के पास जुआ खेलते 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

काट-पत्ती जुआ के फड़ पर कोतवाली पुलिस की दबिश,55,650 नगद एवं 52 पत्ती ताश बरामद

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने जालमपुर स्थित राठी गोदाम के पास जुआ खेल रहे 06 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 55,650 रूपये नगद तथा 52 पत्ती ताश जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल दबिश थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जालमपुर स्थित राठी गोदाम के सामने कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर “काट-पत्ती” जुआ खेल रहे हैं।सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर जुआ खेल रहे व्यक्तियों को दबोच लिया। मौके पर 06 आरोपी जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल 55,650 रूपये नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद कर विधिवत जब्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 211/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार जुआरियों मे सतीश अहमद, पिता सलीम, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकेश्वर वार्ड, धमतरी,गोपाल साहू, पिता मंगल, उम्र 32 वर्ष, निवासी इतवारी बाजार, धमतरी, दीपक केसरिया, पिता चन्द्रहास, उम्र 26 वर्ष, निवासी महंत घासीदास वार्ड, धमतरी,अजमद हुसैन, पिता मेहरी हसन, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़े मस्जिद, धमतरीसुनील मेश्राम, पिता धरम सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, धमतरी,दुर्गेश्वर, पिता बुधराम सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी पोस्ट ऑफिस वार्ड, धमतरी शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!