12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व जन जागरूकता हेतु 15 वा सुशासन योग शिवर सम्पन्न
योग के साथ आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वस्थ रहने के विधि भी बताए गये

जैसा कि विदित है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व धमतरी नगर में सुशासन शिविर के पूर्व उन्हीं स्थानों पर निःशुल्क योग जागरूकता शिविर का आयोजन चित्रा अष्टांग योग केंद्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर धमतरी द्वारा किया जा रहा है
जिसका लोगो में मिलाजुला प्रतिक्रिया मिल रहा है, अधिकांश वार्डो में जन प्रतिनिधि के साथ साथ लोगों में स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूक है और कुछ स्थानों में और जागरूकता की और आवश्यकता है
चित्रा अष्टांग योग केंद्र के संचालक डॉ दिनेश कुमार नाग ने बताया कि योग हमारे जीवन के लिए आवश्यक है अधिकांश लोग जब शरीर में कोई रोग हो जाए तब योग प्रारंभ करते है
लेकिन स्वस्थ रहने के लिए योग तो नियमित करना चाहिए ,
21 जून को भारत सहित पूरे 180 से ज्यादा देशों द्वारा विश्व योग दिवस मनाया जाएगा,
इसी क्रम में हमारे धमतरी नगर मेंसैकड़ों लोगों ने पूर्वाभ्यास योग में भाग लिए है और संकल्प भी लिये है कि प्रतिदिन हम योग करेंगे।शिविर में योग के साथ साथ आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा स्वस्थ रहने के उपाय भी बताया गया।
शिविर का संचालन चित्रा अष्टांग योग केंद्र एवं गायत्री आयुष पॉली क्लीनिक के संचालक डॉ दिनेश कुमार नाग एवं उनके सहयोगी उमेंद्र भारद्वाज, अमित पटेल, तनिश बंजारे द्वारा किया गया, जिसमें जिला प्रशासन एवं नगर निगम से सभी अधिकारी कर्मचारी एवं जन प्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला।