Uncategorized

गुरुभगवंतो की निश्रा में जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व के समापन व संवत्सरी पर्व पर श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से निकाली गई भव्य वरघोड़ा

रास्ते भर समाजजनों ने की गुरुजनों की अनुमोदना, आदिश्वर जिनालय में पहुंचकर हुई सम्पन्न

वरघोड़ा शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने दी भजन की प्रस्तुति, बड़ी संख्या में शामिल हुए समाजजन

धमतरी। आज जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व के समापन के अवसर पर संवत्सरी का पर्व मनाते हुए गुरु भंगवतों की निश्रा में भव्य वरघोड़ा शोभायात्रा निकाली गई। आज सुबह तपस्या के तपस्वियों का सम्मान इतवारी बाजार स्थित पाश्र्वनाथ जिनालय में किया गया। जिसके पश्चात परम पूज्य उपाध्याय प्रवर अध्यात्मयोगी महेंद्र सागर जी महाराज साहेब परम पूज्य उपाध्याय प्रवर युवामनीषी स्वाध्याय प्रेमी मनीष सागर जी महाराज साहेब के सुशिष्य परम पूज्य प्रशम सागर जी महाराज साहेब परम पूज्य योगवर्धन जी महाराज साहेब की निश्रा में भव्य वरघोड़ा श्री पाश्र्वनाथ जिनालय से निकाली गई। वरघोड़ा का जैन समाजजनों द्वारा जगह-जगह पूजन व सम्मान किया गया। भक्ति धुनो के साथ वरघोड़ा निकाली गई। इस दौरान समाज के युवाओं द्वारा मनमोहक, भजन व भक्तिगीतों से की प्रस्तुति भी दी गई। वरघोड़ा में बड़ी संख्या में जैन समाजजन शामिल हुए। वरघोड़ा आदिश्वर जिनालय पहुंचकर सम्पन्न हुुई। ज्ञात हो कि सभी श्रावक श्राविकाओ द्वारा संवत्सरिक प्रतिक्रमण किया गया। उसके बाद पूरे श्रीसंघ ने 84 लाख योनियों से, यहां विराजित गुरुभगवंतों से समस्त श्रीसंघ से खमतखामना की गई।
इसके पश्चात सौधर्मी वात्सल्य का आयोजन बरडिय़ा परिवार द्वारा किया जाएगा। रात्रि में 11 दिवसीय गुरु इकतीसा श्री आदिश्वर जिनालय में प्रारंभ होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!