Uncategorized

कांग्रेस संगठन में बदलाव के कयास, कार्यकर्ताओ में चर्चा, जिला मुख्यालय से हो कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष

धमतरी है जिला राजनीति का केन्द्र इसलिए जिला मुख्यालय से जिलाध्यक्ष बनने से हो सकता है संगठन का बेहतर संचालन


धमतरी। प्रदेश भर में कांग्रेस द्वारा संगठन में बदलाव की चर्चा विगत काफी समय हो रही है। इन चर्चाओं के बीच माना जा रहा है कि धमतरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य कई जिलो के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदले जा सकते है। इस संबंध में लगातार कयास लग रहे है। इस कयासों के बीच कार्यकर्ताओं में भी नये जिलाध्यक्ष चयन को लेकर चर्चा शुरु हो गई है। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिला मुख्यालय से होना चाहिए ताकि पार्टी संगठन का संचालन बेहतर तरीके से हो सकें।
उल्लेखनीय है किसी भी जिले में जिला मुख्यालय ही जिले की राजनीति का केन्द्र बिन्दु होता है। अधिकांश जिला राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर मामलो पर जिला मुख्यालय में ही पार्टी द्वारा आयोजन प्रमुखता से सम्पन्न कराये जाते है। ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं का जिला मुख्यालय में ही होता है। यदि जिला मुख्यालय में पार्टी मजबूत नजर आती है तो पूरे जिले में इसका व्यापक असर रहता है। इन्ही कारणों को देखते हुए कई कार्यकर्ताओं के मन में इस बार भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष धमतरी जिला मुख्यालय से होने की बात है।
बता दे कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली दौरे के पश्चात संगठन में बदलाव की चर्चा और जोर शोर हो रही है। जल्द ही कई जिलो में नये जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान हो सकता है। इस सब के बीच कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा हो रही है कि धमतरी मुख्यालय में कांग्रेस के कई वरिष्ठ सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता व पदाधिकारी है। जो कि दशकों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहे है। सालों तक विपक्ष में रहने के बाद भी कांग्रेस पार्टी की सेवा से पीछे नहीं हटे। ऐसे कई नेता है जो संगठन के संचालन की काबिलियत रखते है। ऐसे में सक्रिय व योग्य नेता को कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जवाबदारी मिले तो निश्चित ही जिले में कांग्रेस और भी मजबूत होगी और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!