Uncategorized

अध्यादेश लाकर ओबीसी के हितों पर किया गया कुठाराघात- नीशू चन्द्राकर

धमतरी। पंचायत चुनाव की आरक्षण नीति पर सवाल उठाते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर इसे अन्य पिछड़ा वर्ग पर कुठाराघात बताया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ओबीसी के अधिकारों का हनन कर रही है। पंचायती राज अधिनियम में संशोधन से धमतरी जिला पंचायत में ओबीसी वर्ग का सीट लगभग समाप्त ही हो गया है। पिछले चुनाव में ओबीसी वर्ग की तीन सीट थी। इस बार आरक्षण में मात्र एक सीट है। वह भी ओबीसी महिला है। जिला पंचायत चुनाव के लिए सीटों का आरक्षण किया गया। इस आरक्षण में जिला पंचायत की पूरी राजनीति हासिए पर आ गई है। खासकर ओबीसी सीट काफी प्रभावित हुई है, जिसे लेकर ओबीसी समाज में नाराजगी है। नीशू चन्द्राकर ने बताया कि राज्य सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन अध्यादेश पास किया है। इसमें 10 संशोधन किए हैं। 10 वें नम्बर के संशोधन में धारा 129 ड के खंड 3 को विलोपित कर दिया गया है, जिसके प्रभाव से ओबीसी की सीट कम हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने षडयंत्र पूर्वक यह संशोधन किया है। ओबीसी वर्ग को यह षडयंत्र समझ में नहीं आया है। अब जब उनके हित प्रभावित हो रहा है तब सरकार की पोल खुल रही है। जानबूझकर भाजपा सरकार ने ओबीसी वर्ग हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का अध्यादेश लाया था, लेकिन भाजपा के षडयंत्र के चलते इस पर दस्तखत नहीं हो पाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!