Uncategorized

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का गंगरेल आगमन, रुद्री चौक में हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह का पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में गंगरेल आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल गंगरेल के ग्राम रुद्री में मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके आगमन पर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ गमछा एवं पुष्पमाला पहनाकर एवं पटाखे जलाकर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।स्वागत के पश्चात श्री सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों एवं क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह गंगरेल में विराजमान मां अंगार मोती दाई के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष रंजना साहू महापौर रामू रोहरा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा प्रीतेश गांधी महेंद्र पंडित राकेश साहू हेमंत चंद्राकर ऋषभ देवांगन मिश्रीलाल पटेल पवन गजपाल विनय जैन दिग्विजय सिंह कृदत्त शुभम जायसवाल अनिता ध्रुव अनीता यादव शुभांक मिश्रा मुकेश यादव सुशांत राव कांपिल्लेवार प्रीतम साहू गोपाल साहू राहुल मानिकपुरी लक्ष्मी बया नरेश यादव हुमन यादव उमेंद्र सिन्हा पिंकू जागेंद्र साहू धर्मराज सिन्हा प्रियंका सिन्हा राजीव सिन्हा कीर्तन साहू कचरू राम नेताम मोहित साहू रूपाली ध्रुव रुक्मणी सोनकर पवित्रा दीवान नीतू त्रिवेदी संतोष सोनकर अनीता वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रदेश अध्यक्ष के मंडल आगमन से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!