Uncategorized

संस्कारयुक्त शिक्षा ही सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है – महापौर रामू रोहरा


धमतरी। सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला धमतरी द्वारा छाती मे आयोजित दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश (रामू) रोहरा ने प्रशिक्षणार्थी आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। विद्यार्थियों के जीवन में संस्कार, अनुशासन, नैतिकता एवं राष्ट्रभक्ति के भाव विकसित करने में आचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनबंधु सिन्हा, मुख्य वक्ता रतनलाल चक्रधर, विशिष्ट अतिथि श्रीमती दानेश्वरी यादव, वर्गाधिकारी नरसिंग चंद्राकर सहित समिति के पदाधिकारी, आचार्यगण एवं प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!