Uncategorized

गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में छात्र-छात्राओं ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

धमतरी-गुरुकुल विद्यासागर स्कूल लोहरसी में छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व मनाया.
मुख्य अतिथि के रूप में अपने उदगार में कुलेश्वर गजेंद्र ने कहा भाई-बहन का अटूट प्यार रक्षाबंधन का उपहार है. सभा अध्यक्ष की आसंदी से श्रीमती विजयलक्ष्मी गंजीर ने राजा बलि और भगवान विष्णु के वामन अवतार कथा प्रसंग पर प्रकाश डाला। झामीन साहू ने मंच संचालन किया। टामेश्वरी कंवर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंचीय कार्यक्रम के पूर्व स्वानिर्मित राखी बनाओ प्रतियोगिता में माध्यमिक विभाग से निधि यादव प्रथम धारणा देवांगन एवं भावना ध्रुव द्वितीय तथा रितिका सिन्हा एवं निशा निर्मलकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग में कुमुद साहू प्रथम गुनगुन साहू द्वितीय एवं सांची देवांगन तृतीय स्थान प्राप्त की। पूर्व प्राथमिक विभाग से आराध्या प्रथम यामिनी द्वितीय एवं हिवन्या ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
भाषण कविता प्रतियोगिता में माध्यमिक विभाग से हेमंत गजेंद्र प्रथम है निधि यादव द्वितीय भावना ध्रुव एवं रितिका सिन्हा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विभाग में कुमुद साहू प्रथम चित्राणी साहू द्वितीय हसीना सिन्हा तृतीय रही। पूर्व प्राथमिक से यश कुमार प्रथम दीक्षा निषाद द्वितीय खुशमिता साहू तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में बहुत से पालक गण एवं ग्रामीण जन भी उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!