Uncategorized

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत महापौर एवं भाजपा पदाधिकारियों ने प्रबुद्धजनों से की मुलाकात

सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है-रामू रोहरा

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत धमतरी महापौर रामू रोहरा एवं भाजपा जिला महामंत्री महेन्द्र पंडित ने भोथली मंडल के डोंडकी एवं शंकरदाह में जाकर समाज के प्रतिष्ठित एवं प्रबुद्धजनों से सौजन्य भेंट की तथा केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
इस दौरान लोक कलाकार मनमोहन सिन्हा, आकाशवाणी कलाकार लोकेश साहू, प्रसिद्ध गायक-संगीतकार सुश्री दीपा निषाद, रामायणी एवं सेवानिवृत्त प्रधानपाठक बिसरू राम सिन्हा तथा शिक्षिका श्रीमती तारामती बैध से मुलाकात कर उनका सम्मान किया गया एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
भाजपा जिला महामंत्री मंडल प्रभारी महेन्द्र पंडित ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर उनकी राय जानना तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद एवं सहयोग की भावना से कार्य करती रही है।मुलाकात के दौरान सभी प्रबुद्धजनों ने देश के विकास एवं जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अपने विचार एवं सुझाव भी साझा किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका सिन्हा हेमंत साहू राजीव सिन्हा अशोक साहू सीता ध्रुव किशोर साहू राजकुमार सिंहा चंद्रहास सिन्हा रामकृष्ण ध्रुव ऋषभ सिन्हा दीप्ति साहू केशरी मीना ध्रुव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!