Uncategorized

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) संचालित डिजिटल मार्केटिंग के नवीन रुझान और रणनीतियों के साथ अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने पर वेबिनार का आयोजन

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा शिक्षण कौशल एवं व्यक्तित्व विकास निदेशालय के अंतर्गत ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें ए आई संचालित डिजिटल मार्केटिंग के नवीन रुझान और रणनीतियों के साथ अपने व्यावसायिक कौशल को विकसित करने हेतु एक्सपर्ट वक्ता इंजीनियर श्री कपिल भार्गव संस्थापक एवं मुख्य विपणन रणनीतिकार क्लिकवेदा, इंडिया द्वारा सभी वीर, वीरा,परिवारजन एवं मित्रगण के लिए ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 200 सेवाभावी वीर विराओं के साथ उनके परिजनों ने भाग लिया इस वार्ता का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय निदेशक वीर सुनील गांग के दिशा निर्देशन में सह निदेशक वीर सुशील जैन एवं राजलक्ष्मी भंडारी के सहयोग से बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा। महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र के निवारण अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय निदेशक सुनील गांग ने मुख्य वक्ता इंजीनियर कपिल भार्गव, महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, अंतर्राष्ट्रीय महासचिव सोहनलाल वैद्य एवं अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुधीर जैन का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सह निदेशक राजलक्ष्मी भंडारी ने प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्यात मुख्य वक्ता कपिल भार्गव ने अपने 12 वर्ष के अनुभव के साथ 2 घंटे की इस विषय पर वार्ता से सभी का मन मोह लिया, प्रश्नोत्तरी द्वारा सब ने अपनी अपनी जिज्ञासाओं को मंच पर रखा जिसका कपिल भार्गव एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन ने बहुत सुंदर रूप से जवाब दिया। कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यवाद की रस्म सह निदेशक सुशील जैन द्वारा 10 रीजन से पधारे सभी अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सचिव, छत्तीसगढ़ के जोन चेयरमेन ज्ञानचंद लूनावत सहित 28 जॉन से पधारे हुवे जॉन चेयरमैन, सचिव, एवं देश भर के केंद्र से पधारे हुवे अध्यक्ष, सचिव , परिवारजन एवं मित्रगण का आभार व्यक्त करते हुवे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम द्वारा जन सामान्य के हित में कार्यक्रम आयोजन का आश्वासन दिया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!