Uncategorized

युवक-युवती परिचय सम्मेलन में गूँजी सामाजिक एकता की आवाज

जनप्रतिनिधियों ने सराहा पहल, संस्कार और सादगीपूर्ण विवाह पर दिया जोर


धमतरी। आदिशक्ति माँ अंगारमोती परिसर में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में इस बार समाजिक चेतना, संस्कार और सादगीपूर्ण विवाह को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। इंदर चोपड़ा, पूर्व विधायक ने कहा आदिवासी समाज में सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण देखने मिलता है। यह समाज जागरूक, सजग और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहता है। आदिवासी ही इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं। ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों से शादी योग्य युवक-युवती के परिवारों को अनावश्यक खर्चों से छुटकारा मिलता है। यह समाज के हित में एक बहुत बड़ा कदम है। अंबिका मरकाम, विधायक ने कहा कि युवक-युवती परिचय सम्मेलन करना वास्तव में पुण्य का कार्य है। युवा प्रभाग की कोशिशें कई परिवारों का जीवन सफल बना रही हैं। ओंकार साहू, विधायक ने कहा कि महँगाई के इस दौर में परिजन बच्चों की पढ़ाई में बहुत खर्च कर देते हैं। यह सुखद है कि आज के युवा बिना दहेज के मनपसंद से विवाह कर रहे हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है। अरुण सार्वा, अध्यक्ष जिला पंचायत धमतरी ने कहा आदिवासी समाज के विकास के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कमार जनजाति के लिए मकान निर्माण से लेकर सभी योजनाओं को आदिवासी क्षेत्रों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास हो रहा है। ऐसे युवाओं का यह आयोजन अत्यंत सराहनीय और समाज के हित में है। जीवराखन मरई, अध्यक्ष—माँ अंगारमोती ट्रस्ट ने इस आयोजन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि युवक-युवती और उनके परिजनों की स्पॉट काउंसिलिंग तुरंत हो जाती है, जिससे निर्णय सरल और प्रभावी बनते हैं। बीरेश ठाकुर, कांग्रेस नेता ने कहा आज भौतिक दुनिया तेजी से बदल रही है, लेकिन अपनी परंपरा और संस्कृति को बचाए रखना ही किसी समाज की पहचान है। गोंड समाज ऐसा करके उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। कार्यक्रम को छत्तीसगढिय़ा क्रांति समाज के अध्यक्ष निखलेश दीवान, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव ने भी संबोधित किया और इस आयोजन को समाज के भविष्य के लिए प्रशंसनीय बताया। कार्यक्रम में विनोद नागवंशी, अकबर राम कोर्राम, मोहन कोमरे, माधव सिंह ठाकुर, तरुण नेताम, हेमलाल ठाकुर, जयपाल ठाकुर, गेवा राम नेताम, ललित ठाकुर, ईश्वरी नेताम, हेमलता नागवंशी, चन्द्रकला नेताम, राधेश्याम नेताम, एच.आर. ध्रुव, उदय नेताम, ठाकुर राम नेताम, देवानंद नेताम, नरोत्तम ध्रुव, कुलंजन सिंह मंडावी, कुलेश्वर छैदेया, सजल नाग, ढालू राम ध्रुव, कृष्णा नेताम, रामेश्वर मरकाम, तिजेंद्र कुंजाम, वेदप्रकाश ध्रुव, बंटी मरकाम, नीलू छैदेया, हेमन्त ध्रुव, पार्वती कोर्राम, एवल नेताम, दिग्विजय ध्रुव, इंदल मरकाम, सत्यवान ध्रुव, युवराज मरकाम सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!