Uncategorized

जीएसटी पर छह दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक के निर्देशन एवं अमित साहू प्रभारी पीएम ऊषा तथा अमरसिंह साहू विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग के मार्गदर्शन में जीएसटी प्रैक्टिशनर पर 6 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत स्नातकोत्तर कक्षाओं के छात्र छात्राओं के लिए किया जा रहा है I छह दिवस तक चलने वाले इस वर्कशॉप का उद्घाटन सत्र का रहा है I उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में आयुष माहेश्वरी चार्टड अकाउंटेंट धमतरी, प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक, आकाश कुमार उर्कुडे मैकेनिकल इंजीनियर एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर दुर्ग, बी हरीश गेट मैकेनिकल एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर दुर्ग पीएम ऊषा प्रभारी अमित साहू, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष अमर सिंह साहू उपस्थित रहे I उद्घाटन सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन के साथ हुआ I इसके पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत करके इस कार्यक्रम की औचारिक शुरुआत हुई I वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य कहा कि भारत में जीएसटी का लागू होना, देश में चल रहे कर प्रणाली में सुधार के रूप में जाना जाता है Iछात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में सहभागी होकर जीएसटी विषय पर कुशलता प्राप्त कर सकते है I पीएम ऊषा प्रभारी अमित साहू ने अपने वक्तव्य में बताया कि यह वर्कशॉप पीएम ऊषा के अंतर्गत आयोजित हो रहा है साथ ही भविष्य में पीएम ऊषा के अंतर्गत आयोजित होने वाले सेमिनार वर्कशॉप के बारे में बताया I एम एस एम ई सेंटर से आए श्री आकाश कुमार उर्कुडे ने अपने वक्तव्य में बताया कि एमएसएमई मंत्रालय ने हर एक राज्य में एक विभाग खोला है इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भी एम एस एम ई का भी एक केंद्र खोला गया है I एमएसएमई केंद्र महाविद्यालय,संस्थानों में विभिन्न विषयों पर वर्कशॉप , सेमिनार ,व्याख्यान , प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है, जिससे छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो जो उनके निकट भविष्य में आवश्यक रहे I महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं को इस कार्यशाला को गंभीरता से लेने के लिये अभिप्रेरित किया I जिससे वर्कशॉप पूर्ण होने पर सभी छात्र छात्राएं इस विषय पर विशेषज्ञता हासिल कर सके एवं अपने निकटतम व्यक्तियों को इस विषय की बारिकियों से अवगत करवा पाये तथा जिससे व्यापार को बढ़ावा मिले और अनावश्यक करों को खत्म किया जा सके अंत मे प्राचार्य सर द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। जीएसटी प्रैक्टिशनर पर वर्कशॉप का आयोजन करने का उद्देश्य छात्र छात्राओं को जीएसटी के सम्बन्ध में प्रैक्टिकल जानकारी देना है ताकि वे इस ज्ञान और जानकारी का उपयोग रोजगार प्राप्त करने में कर सके I मुख्य वक्ता श्री आयुष होतवानी चार्टड अकाउंटेंट ने इस वर्कशॉप के प्रथम दिवस पर जी एस टी के अवधारणा, क्षेत्र, जीएसटी से अर्थव्यवस्था को लाभ, जीएसटी की संरचना , जीएसटी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वैट और सेवा कर से जीएसटी तक का विकास, जीएसटी मॉडल, टैक्सेबल व्यक्ति, जीएसटी कौंसिल, इनपुट टैक्स क्रेडिट के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किए I इस वर्कशॉप में एमकॉम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे I

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!