Uncategorized

संत गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा आमदी मंडल का कलश वंदन अभियान

समरसता संकल्प अभियान के तहत निकली कलश वंदन यात्रा, सामाजिक एकता और समरसता का दिया संदेश

धमतरी- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी आमदी मंडल द्वारा समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य कलश वंदन अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संत गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कलश वंदन अभियान की शुरुआत नीलेश्वर महादेव मंदिर, विवेकानंद वार्ड से हुई। इसके पश्चात कलश वंदन यात्रा राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए सोरिद वार्ड के शांति चौक स्थित राधा-कृष्ण मंदिर तक पहुंची। मार्ग में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने धार्मिक उत्साह के साथ सहभागिता की तथा संत गुरु रविदास महाराज जी के विचारों को स्मरण किया।कार्यक्रम में सभापति कौशिल्या देवांगन, भाजपा आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन एवं मंडल प्रभारी कोमल देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभापति कौशिल्या देवांगन ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज जी ने समाज को जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका जीवन और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत, समरस और संस्कारवान समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम में रामखिलावन कंवर, सुशीला तिवारी, दीपक गजेंद्र, रेखा मांचल, महारु विश्वकर्मा, कमल सेन, पंकज गौतम, गजानन, सुरेंद्र देवांगन, चंद्राहस सेन, भगवती सिन्हा, जोहन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।कलश वंदन अभियान के माध्यम से उपस्थितजनों ने संत गुरु रविदास महाराज जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव, समानता और एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!