Uncategorized

राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चंचल सोनी व देवश्री जोशी का हुआ सम्मान


धमतरी। राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले व राज्य का नाम रोशन करने वाली कु. चंचल सोनी एवं टीम ऑफिशियल देवश्री जोशी का घड़ी चौक, धमतरी में गरिमामय सम्मान किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी धमतरी, जय छत्तीसगढ़ महतारी महिला सेवा संस्थान धमतरी, वरदान परामर्श सेवा संस्थान धमतरी एवं समाजसेवी लक्ष्मण पहलवान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक संगठनों ने दोनों को पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!