Uncategorized

आस्था मंच के महानदी सफाई अभियान के 15 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने किया पोस्टर का विमोचन


धमतरी। माघी पुन्नी मेला एवं सिरपुर महोत्सव पर आस्था मंच द्वारा संचालित महानदी सफाई अभियान के लगभग 15 वर्ष पूर्ण होने पर महानदी स्वच्छता अभियान पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर महासमुंद प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, बौद्ध धर्म के संत मलेशिया, जापान एवं कोरिया से महासमुंद विधायक राजू सिन्हा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा, स्काउट गाइड आयुक्त इन्द्रजीत खालसा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू तथा हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश नेता दीपक ठाकुर उपस्थित रहे। महानदी सफाई अभियान के संयोजक एवं आस्था मंच के सह-संरक्षक हेमराज सोनी ने बताया कि महानदी छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी नदी है। आस्था मंच वर्ष 2012 से निरंतर चित्रोत्पला महानदी मैय्या के संरक्षण एवं स्वच्छता हेतु अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उद्गम स्थल सिहावा पर्वत से लेकर राजिम प्रदेश का प्रयागराज तथा विहंगम चंदहासनी तक जागरूकता और सफाई के माध्यम से सतत रूप से संचालित है। उन्होंने आगे बताया कि महानदी सहित सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर मां गंगा-महानदी चित्रोत्पला की आरती पूर्णिमा के अवसर पर, इसके अतिरिक्त प्रत्येक सोमवार को रूद्रेश्वर महादेव, राजिम, शिवरीनारायण एवं सिरपुर में नियमित रूप से की जाती है। जहां-जहां महानदी के घाट हैं, वहां-वहां स्वच्छता अभियान चलाकर जनसहभागिता के माध्यम से नदी संरक्षण का संदेश दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!