रेडक्रॉस द्वारा सड़क सुरक्षा पर शॉर्ट फिल्म बनाकर चलाया गया जन जागरूकता अभियान

इंडियन रेडक्रॉस जिला शाखा धमतरी द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता पर केंद्रित लघु फिल्म बनाया जिसका प्रयोग जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए किया जा रहा है इस फिल्म के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक के नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया गया है । नशा की हालत में गाड़ी चलाने तथा बिना हेलमेट के बाइक चलाने के घातक नुकसान को फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है तथा लोगों को अपील किया गया है कि सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है.इस फिल्म का लेखन शिवा प्रधान , निर्देशन आकाश गिरी गोस्वामी गया है. फिल्मांकन गुलशन ध्रुव, एडिटिंग आशीष साहू ने किया इसमें कमलसाहू ,पप्पू साहू प्राप्ति वासनी, आकाश गिरी गोस्वामी शिवा प्रधान गुलशन ध्रुव ,संजय
निर्मलकर, खोमन लाल साहू, रितु प्रधान, प्रियांशी प्रधान, आदि स्वयंसेवकों ने तथा यातायात पुलिस से खेमराज साहू, रामकृष्ण साहू,सुरेश नेताम, उत्तम साहू, जितेंद्र
क्रिदत्त, ठाकुर राम सिन्हा, मनीष पाल और राकेश बारले इस फिल्म में जीवंत अभिनय किया है.