Uncategorized

प्रदेश में चुनाव सम्पन्न होने के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा झारखंड व बिहार में निभा रहे चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी

कहा देश की जनता मोदी की गारंटी व पिछले 10 सालों के कार्यो पर जता रही विश्वास

धमतरी। देश में ७ चरणो में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो रहे है। जिसके तहत तीसरे चरण तक प्रदेश में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो चुके है। अब देश के अन्य हिस्से में शेष बचे सीटो पर चुनाव हो रहे है। प्रदेश में चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी भाजपा के दिग्गज नेता देश के कई हिस्सो में पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार व अन्य जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा भी लगातार संगठन द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभा रहे है। वर्तमान में पार्टी द्वारा उन्हें झारखंड व बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेताओं जैसे संगठन के बड़े पदाधिकारी मंत्रियों विधायकों को प्रचार-प्रसार के लिए कहां कब किस प्रकार भेजा जाना उनकी पूरी रुपरेखा श्री रोहरा द्वारा बनाई जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य चुनावी प्रचार की व्यवस्था उनके द्वारा बेहतर ढंग से कराई जा रही है। बता दे कि देश में भाजपा की सरकार बनाने व 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए झारखंड व बिहार में बड़ी बढ़त हासिल करना भाजपा के लिए आवश्यक है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पूर्व में कई दिनों तक रांची व अन्य क्षेत्रो में रहे और अपनी संगठनात्मक कार्यो की बेहतर कार्यकुशलता का परिचय दिया। इसके पश्चात सीएम के साथ ही हेलीकाप्टर से वापस रायपुर लौटे थे। जल्द ही वे रांची जाएंगे और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के निर्वहन में जुटे रहेंगे। बता दे कि पूर्व में जब छग में प्रथम तीन चरणों लोकसभा चुनाव हुए तब महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी ११ लोकसभा सीटो पर चुनाव प्रचार व अन्य चुनावी व्यवस्था व्हीआईपी आगमन, सभाएं, रैलियां आदि के आयोजन में श्री रोहरा की महत्वपूर्व भूमिका रही। उनके प्रभार में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धमतरी में कार्यक्रम ऐतिहासिक रुप से सफल रहा। श्री रोहरा ने चर्चा के दौरान कहा देश की जनता मोदी की गारंटी व पिछले १० सालों के कार्यो पर विश्वास जता रही है। 400 पार के लक्ष्य को पूरा करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जुटा हुआ है। पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी जा रही है उस पर खरा उतरने अपना शत प्रतिशत दे रहा हुँ। देश में तीसरी बार बड़े बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!