
धमतरी। छत्तीसगढ़ शासन जनसंपर्क विभाग के द्वारा विभिन्न जिलों के पत्रकारों को उत्तराखंड टूर पर ले जाया गया है। जिसमें धमतरी डिस्ट्रिक्ट मीडिया क्लब के अध्यक्ष प्रेम मगेंद्र (ब्यूरो चीफ प्रखर समाचार )भी शामिल है। बुधवार सुबह रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वहां से वह देहरादून जाएंगे। उसके बाद 5 दिनों तक भ्रमण के दौरान हरिद्वार, ऋषिकेश, मसूरी विजिट करेंगे। उनके साथ अन्य जिलों के 20 पत्रकार और पांच जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं।
