Uncategorized

पुल के नीचे खून से लथपथ मिली लाश, फैली सनसनी

बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चटौद की घटना

 

धमतरी।बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करगा निवासी युवक की पुल के नीचे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला ही लग रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। दीपावली के समय ऐसी घटना से करगावासी स्तब्ध हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर बुधवार की सुबह-सुबह चटौद पुल के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली। चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था।पास में ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। थोड़ी देर बाद लाश की शिनाख्ति ग्राम करगा निवासी मनीष बया 25 वर्ष पिता कृष्णा बया उम्र के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार वह अपने पिताजी के साथ रायपुर में रहा करता था। कभी-कभी गांव भी आता था। दीपावली त्यौहार के समय वह आया हुआ था और यह घटना हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया गया कि चेहरा कुचला हुआ था पास में ही पत्थर भी पड़ा था। उसकी बाइक और घड़ी भी पड़ी हुई थी। घटना के बाद ग्राम सरगम में सनसनी फैल गई है कई तरह की चर्चा हो रही थी।

इस संबंध में एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा ने बताया कि करगा निवासी मनीष बया की लाश चटौद पुल के पास मिली है। प्रथम दृष्ट्या में हत्या का ही मामला लग रहा है जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!