Uncategorized

मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली 9 को धमतरी में

महापौर सहित 40 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों के लिए जनता से मांगेंगे आशीर्वाद

अम्बेडकर चौक से होगी रोड शो की शुरुआत, शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पहुंचेगी मां विंध्यवासिनी मंदिर

धमतरी। नगरीय निकाय चुनाव का चुनाव प्रचार 9 फरवरी को शाम को थम जायेगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकने जा रही है। निगम चुनाव संचालक अजय चंद्राकर के दिशा निर्देश पर सह संचालक राजेंद्र शर्मा, कविंद्र जैन, प्रीतेश गांधी, चेतन हिंदुजा चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति संभाले हुए हैं। पूरे 40 वार्डों को 10 सेक्टर में बांट कर प्रत्येक सेक्टर में 2 प्रमुख नेताओं को प्रभार दिया गया है। सभी 40 वार्डों में भाजपा के नगर के प्रमुख पदाधिकारियों को चुनाव संचालक बनाया गया है। स्थानीय प्रमुख को वार्ड का संयोजक बनाया गया है। महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बूथ कार्य के लिए अलग से टीम गठित की गई है जो सभी 40 वार्डों में भ्रमण कर चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं। सामाजिक संपर्क, नुक्कड़ सभा, सामग्री वितरण सहित सभी प्रमुख कार्यों के लिए अलग अलग प्रभार दिए हुए हैं। भाजपा ने आज विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रविवार 9 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 घंटे धमतरी में रहेंगे। रविवार अपराह्न 12 बजे अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री सीधे म्युनिसिपल स्कूल चौक पहुंचेंगे। म्युनिसिपल स्कूल चौक से उनकी जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ होगा। वहां से रत्नाबांधा चौक, लाल बगीचा चौक, पी डी कंपनी के सामने, अमर टॉकीज के सामने, घड़ी चौक, शनि मंदिर, बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, सदर बाजार, बमलाई पारा चौक, साहू बाड़ा, रामबाग में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के स्वागत मंच बनेंगे जहां पर समाज जन खड़े होकर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली पर पुष्प वर्षा करेंगे। अंत में बिलाई माता मंदिर पहुंच कर मुख्यमंत्री साय धमतरी की खुशहाली और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लेंगे। उसके बाद अपनी वाहन में रवाना होकर पुन: हेलीपैड की ओर रवाना होते समय गोकुलपुर चौक में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर मल्यार्पण करेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा संचालन समिति ने बना ली है और इस रोड शो में सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं की फौज के साथ शामिल होंगे। पार्टी ने इस रोड शो को भव्य बनाने पूरी तैयारी कर ली है। यह जानकारी मुख्य कार्यालय प्रभारी कविंद्र जैन ने दी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!