Uncategorized

एसपी प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर कुरूद में दिया गया एक दिवसीय चुनाव प्रशिक्षण

धमतरी पुलिस अधीक्षक प्रशांंत ठाकुर के निर्देश पर आगामी विधानसभा चुनाव की पूर्व तैयारी को मद्देनजर रखते हुये माहेश्वरी भवन कुरूद में कुरूद अनुभाग के सभी थानों में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दी गई।विधानसभा चुनाव के सुरक्षा एवं पोलिंग बुथ ड्यूटी के संबंध में पुलिस अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण में आयोजित किया गया था।प्रोजेक्टर में पीपीटी के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को मतदानपूर्व तैयारियों एवं मतदान दिवस के दायित्वों , सेक्टरों में सुरक्षा व्यवस्था बनाने, निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उन्हें दिशा निर्देश दिए गए।सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को बताया गया कि क्या करें, क्या ना करें,चुनाव ड्यूटी में कैसे अपनी ड्यूटी करना है,और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है बताया गया।

प्रशिक्षण में एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल,डीएसपी. भावेश साव,चौकी प्रभारी बिरेझर उनि०उमाकान्त तिवारी,चौकी प्रभारी करेली बड़ी, कुरूद, भखारा, मगरलोड के पुलिस स्टॉफ,चुनाव सेल प्रभारी सउनि.राकेश मिश्रा, प्रआर. विजय पति,खिनेश साहू,आर.देवेंद्र साहू,डुगेश साहू सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!