Uncategorized

पश्चिम भारत विज्ञान मेला में पीएम श्री बठेना स्कूल के छात्रों का जिला व राष्ट्रीय स्तर पर चयन


धमतरी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली प्रतिवर्ष बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित करती है। जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम भारत विज्ञान मेला एवं विज्ञान नाटिका का आयोजन किया जाता है। ये सभी कार्यक्रम विकासखंड स्तर, जिला स्तर,जोन स्तर,राज्य स्तर ,और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होते हैं जिसमें पीएम श्री एमआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के लिए विज्ञान नाटिका में कक्षा दशमी के जागृति देवांगन,रेशमा साहू,रूचि ध्रुव,धारिणी सोनवानी काजल सिन्हा, तरूण ध्रुवंशी, चन्द्रकांत ध्रुव कृश साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी तरह माडल प्रदर्शनी के अन्तर्गत अपशिष्ट प्रबंधन में कक्षा बारहवीं गणित का छात्र विवेक सोनी प्रथम स्थान एवं ग्रीन ऊर्जा विषय पर ग्यारहवीं की छात्रा अर्पिता पाण्डेय प्रथम स्थान प्राप्त किए। विज्ञान सेमिनार में दसवी की छात्रा गौरी बाण्डे द्वितीय स्थान व विज्ञान प्रोजेक्ट में दसवी की छात्रा छाया सिन्हा द्वितीय स्थान प्राप्त किए। जोन स्तर के लिए माडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर बारहवीं का छात्र विवेक सोनी प्रथम व ग्रीन ऊर्जा विषय में ग्यारहवीं की अर्पिता पाण्डेय द्वितीय स्थान प्राप्त किए। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर के लिए माडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर विवेक सोनी प्रथम स्थान प्राप्त कर चयनित हुए। इनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री गोपाल साहू (व्याख्याता ) व विद्यालय के अन्य शिक्षको का उचित मार्गदर्शन मे यह जिला जोन व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच पाए। जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल व संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने जिला जोन व राष्ट्रीय स्तर पर सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाईयां देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं संप्रेषित किये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!