Uncategorized

घर के सामने अवैध महुआ शराब बेचते युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल


धमतरी। सिहावा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम 31 वर्ष निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, अनुमानित मूल्य 1,200 रूपये जब्त की गई। थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!