Uncategorized

जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की सक्रिय कार्यशैली बनी मिसाल, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में निभा रहे अहम भूमिका

जनता से सतत संवाद, सरल व्यवहार और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण सक्रिय एवं जनहितैषी जिपं अध्यक्ष के रूप में बना चुके हैँ अपनी अलग पहचान

अरुण सार्वा इन दिनों अपनी सक्रिय कार्यशैली और जनसरोकारों के प्रति समर्पण के कारण जिलेभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वे प्रतिदिन जिला पंचायत कार्यालय स्थित अपने कक्ष में अधिक से अधिक समय देकर दूर-दराज़ से आने वाले ग्रामीणों और आम नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा का मानना है कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसी उद्देश्य से वे लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते रहते हैं।
वे पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों में नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं। ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और मांगें लेकर उनके पास पहुंचते हैं। वे प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल सके।
प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भी अरुण सर्वा लगातार प्रयासरत हैं। सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, ग्रामीण अधोसंरचना तथा अन्य विकास कार्यों की निरंतर निगरानी कर वे जिले के समग्र विकास को नई गति देने का प्रयास कर रहे हैं।
जनता से सतत संवाद, सरल व्यवहार और विकास के प्रति प्रतिबद्धता के कारण अरुण सर्वा एक सक्रिय एवं जनहितैषी जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। जिले के ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!