Uncategorized

रजिस्ट्री दर में बेहाताशा बढ़ोत्तरी के विरोध में जमीन कारोबारी संघर्ष समिति पैदल मार्च कर पहुंची कलेक्ट्रेट

बढ़े हुए दर को वापस लेने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

धमतरी। जमीन कारोबारी संघर्ष समिति जिला धमतरी द्वारा लगातार तीन दिनों से राज्य सरकार द्वारा बढ़ाए गए रजिस्ट्री दर का विरोध किया जा रहा है। 1 व 2 दिसम्बर को गांधी मैदान में धरना दिया गया। वहीं आज समिति के सदस्य गांधी मैदान में एकत्रित होकर जनपद भवन के पास पहुंचे फिर वहां से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और बढ़े हुए दर को वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन सांैपा। इस दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि हाल ही में रजिस्ट्री के सर्किल रेट, स्टाम्प शुल्क में की गई मनमाने बढ़ोत्तरी से जनता, किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्ग अत्यंत प्रभावित हो रहे हैं। भूमि एवं भवन पंजीकरण की लागत बढ़ जाने से लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे व्यापक असंतोष है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से समिति द्वारा बढ़े दरो को वापस लेने की मांग की जा रही है। इस दौरान ऋतुराज पवार, राकेश झंवर, दिलीप सुंदरानी, नरेंद्र साहू, राकेश राखेचा, गुड्डा साहेब, सत्तू मुंजवानी, दिलीप सुंदरानी, मनजोत, सत्येंद्र शर्मा, मुक्कू वरदियानी, कुश कपूर, राजू भालेकर, नरेंद्र गोलछा, नरेंद्र साहू, झुमर लुनावत, नरेश शमनानी, सुरेश जैन, कमलेश गौरी, तामेश साहू, मयंक पंजवानी, जित्तू शर्मा, इम्तियाज, ललित वरदयानी, विक्की शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!