Uncategorized

पर्यवेक्षक विनोद चन्द्राकर ने बंद कमरे में कांग्रेस के दावेदारों से की चर्चा

महापौर व पार्षद के लिए कांग्रेस में है दावेदारों की कतार, एकजुटता से चुनाव लडऩे दी नसीहत


धमतरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम का पर्यवेक्षक महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को बनाया है। उन्होने राजीव भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें संबोधित किया। पर्यवेक्षक विनोद चंद्राकर ने कहा कि उनके पास आए सभी आवेदन की सूची बनाकर चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। किसे टिकट देना है यह फैसला अकेले पर्यवेक्षक नहीं बल्कि चयन समिति में शामिल सभी वरिष्ठ कांग्रेसी मिलकर करेंगे, पार्टी के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है, जीतने योग्य प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। जिसे भी टिकट मिलेगी उसके लिए सभी मिलकर काम करेंगे। एकता के साथ चुनाव लड़ते हुए कामयाबी हासिल की जाएगी। पश्चात प्रथम तल के एक कमरे में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरुमुखसिंग होरा व जिलाध्यक्ष शरद लोहाना की उपस्थिति में पार्षद व महापौर के दावेदारों से वन टू वन चर्चा की। बैठक में महापौर व पार्षद पद के कई दावेदार पहुंचे जिनमें विजय देवांगन, अनुराग मसीह, आलोक जाधव, रुपेश राजपूत, राजेश ठाकुर, सलीम रोकडिय़ा, सूर्यप्रभा चेटियार, अवैश हाशमी, नरेश जसूजा, विक्रांत शर्मा, योगेश लाल, गौतम वाधवानी, राजा देवांगन, रजत जसूजा, आशीष थिटे, तिलक सोनकर आदि शामिल है। दावेदारी को लेकर नेताओं में उत्साह नजर आया। बैठक में बीरेश ठाकुर विपिन साहू, पंकज महावर, गोपाल शर्मा, नीशु चंद्राकर, मदनमोहन खंडेलवाल, हरमिंदर छाबड़ा, अरविंद दोशी, घमेश्वरी साहू, कविता बाबर, घनाराम साहू योगेश शर्मा, आकाश गोलछा, शास्त्री सोनवानी, नीलू पवार, ममता शर्मा, गजानंद रजक, कमलेश, घनाराम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!