धमतरी नगर निगम की पहल: ओवरहेड टंकियों के पुराने वॉल बदले जा रहे, पानी की बर्बादी पर लगेगी रोक

धमतरी। ग्रीष्मकालीन को ध्यान में रखते हुए धमतरी नगर निगम द्वारा शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र के सभी ओवरहेड टैंकों में पिछले लगभग 10 वर्षों से खराब पड़े वॉल (वाल्व) को बदलकर नए वॉल लगाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कई स्थानों पर ओवरहेड टंकियों के पुराने और खराब वॉल के कारण लगभग 20 से 25 प्रतिशत तक पानी लगातार बहकर बर्बाद हो रहा था। इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए महापौर रामू रोहरा के दिशा-निर्देश पर जल विभाग ने यह अभियान शुरू किया है।
जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर ने बताया कि विभाग की पहली प्राथमिकता है कि शहरवासियों को समय पर और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभी इतवारी बाजार पानी टंकी ,सेंचुरी गार्डन का वाल बदला है ओवरहेड टंकियों के वॉल बदलने से पानी का अनावश्यक बहाव पूरी तरह रुकेगा और जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस कार्य से शहर में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है और आने वाले गर्मी के दिनों में नागरिकों को राहत मिलेगी।

