Uncategorized

कथा श्रवण करने सहपरिवार पूर्व विधायक लेखराम साहू पहुंचे कर्णेश्वर महादेव मंदिर


नगरी। सिहावा के कर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शिव महापुराण कथा सुनने परिवार के साथ लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली पहुंचे और आशीर्वाद लिया। कथावाचक गिरि बाबू ने भगवान शिव की अनंत महिमा सरल भक्ति अहंकार त्याग का वर्णन किया शिव महापुराण कथा केवल सुनने का विषय नहीं बल्कि जीवन को सकारात्मक और सदाचारी बनाने का माध्यम है यदि कथा श्रवण के पश्चात मनुष्य के विचार व्यवहार और आचरण में परिवर्तन नहीं आता है तो कथा का वास्तविक उद्देश्य अधूरा रह जाता है सच्ची कथा वही है जो मनुष्य को अहंकार से दूर कर सेवा संयम और करुणा के मार्ग में ले जाए भगवान महादेव की भक्ति और शिव महापुराण कथा का सौभाग्य सभी को नहीं मिलता यह वही प्राप्त करता है जिसने पूर्व जन्मों में पुण्य सत्कर्म किए हो श्री लेख राम साहू जी अपने उद्बोधन में कहां की जीवन का उद्देश्य केवल भोग नहीं बल्कि भक्ति सत्य सेवा और सदाचार भी है सरल निष्कपट और निस्वार्थ भक्ति से महादेव प्रसन्न होते हैं भगवान शिव को आडंबर युक्त भक्ति नहीं बल्कि सरल और निष्काम भक्ति प्रिय है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!