Uncategorized

कवर्धा धान खरीदी घोटाले के लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार -विधायक ओंकार साहू

सरकार ने घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली और दोषियों पर कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस जनहित में करेगी आंदोलन


धमतरी। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जि़ले कवर्धा से लेकर पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश तक धान खरीदी में सामने आ रहे घोटाले और धांधली के लिए भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। कवर्धा जिले में 22 हजार क्विंटल, लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य के धान के ह्लचूहों द्वारा खा जानेह्व की जो कहानी गढ़ी जा रही है, वह भाजपा सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को छिपाने का असफल प्रयास है। धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि 22 हजार क्विंटल धान कोई साधारण मात्रा नहीं है। यह स्पष्ट है कि इसे चूहों ने नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में बैठे बड़े चूहों ने हजम किया है। सवाल यह है कि वह चूहा कौन था—छोटा चूहा या फिर सत्ता-संरक्षित बड़ा चूहा? विधायक श्री साहू ने कहा कि धान खरीदी की पूरी व्यवस्था भाजपा सरकार के नियंत्रण में है—खरीदी केंद्र, गोदाम, परिवहन और भुगतान सभी की जिम्मेदारी सरकार की होती है। इसके बावजूद यदि करोड़ों का धान गायब हो रहा है, तो यह साफ दर्शाता है कि या तो सरकार पूरी तरह अक्षम है या फिर भ्रष्टाचार में उसकी सीधी भागीदारी है। उप मुख्यमंत्री के गृह जि़ले में इतना बड़ा घोटाला होना भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सबसे बड़ा प्रश्नचिह्न है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हक की अनदेखी कर रही है। एक ओर किसान अपनी उपज के भुगतान के लिए भटक रहा है, वहीं दूसरी ओर उसके खून-पसीने से उपजे धान को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जा रहा है। भाजपा सरकार जवाबदेही से बचने के लिए कभी चूहे तो कभी तकनीकी कारणों का बहाना बना रही है। श्री साहू ने मांग की कि इस घोटाले की उच्च स्तरीय, स्वतंत्र और न्यायिक जांच कराई जाए तथा भाजपा सरकार यह स्पष्ट करे कि 22 हजार क्विंटल धान आखिर कहां गया। केवल निचले कर्मचारियों को दोषी बनाकर असली दोषियों को बचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें शामिल अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण देने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक श्री साहू ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार ने इस घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और प्रदेश की जनता के हित में सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी और एक-एक दाने का हिसाब लेकर रहेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!