Uncategorized

नशा मुक्ति हेतु 30 दिन में 3000 किलोमीटर की यात्रा करने वाले तुलसीराम का धर्म प्रेमी समाज सेवी पं. राजेश शर्मा ने किया सम्मान

सेवा का कार्य जन आंदोलन बनकर समाज के लिए बन जाती है प्रेरणा - पं. राजेश शर्मा

धमतरी- समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग होते हैं जिन्हें दूसरों से हटकर काम करने का जुनून होता है और यही उन्हें सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरात्मा की आवाज पर प्रेरित करती है यही प्रेरणा को लेकर कुरूद ब्लाक के ग्राम चर्रा
जैसे एक छोटे से ग्राम से 35 वर्ष का नवयुवक तुलसीराम साहू आज से एक माह पूर्व नशा मुक्ति जैसे समाज सुधार के महान उद्देश्य को लेकर साइकिल की यात्रा प्रारंभ करते हुए लोगों को नशा मुक्ति से जोड़ने का महान बीड़ा उठाया जिसके वापस होने पर शहर के अर्जुनी मोड पर धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा स्वागत व सम्मान करते हुए इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें बधाई देकर शुभकामनाएं
। श्री शर्मा ने कहा कि समाज में सेवा परमो धर्म का संस्कार आज भी जीवित है जिसका साक्षात एवं जीता जागता उदाहरण तुलसीराम जैसा युवक साइकिल यात्रा के रूप में नशा मुक्ति अभियान चलाकर प्रस्तुत किया है जिसके लिए समाज के सारे वर्ग हमेशा उनके अग्नि रहेंगे और उनके कार्य के प्रेरणास्रोत बनी यह कार्य नशा मुक्ति का अलख जागते रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!