Uncategorized

धारदार हथियार लेकर लोगो को डरा धमका रहे आरोपी को करेली बड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 ऑम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया जेल

धमतरी। चौकी करेली बड़ी स्टॉफ पेट्रोलिंग पर ग्राम कुण्डेल की ओर रवाना हुआ था,तभी ग्राम कुण्डेल बस स्टैण्ड के पास मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कुण्डेल महावीर चौक के पास में जिलेन्द्र ध्रुव पिता भीमराम ध्रुव 22 वर्ष साकिन कुण्डेल अपने हाथ में लोहे का कतल लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा घेराबंदी कर युवक को पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी द्वारा धारा 25,27 ऑम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी करेलीबडी चौकी प्रभारी उनि अजय सिंह सउनि तुलसीराम मिथलेश, प्रआर हेमंत उईके, आरक्षक यशवंत लहरी, रितेश साहु,मनोहर गायकवाड़,धनसाय साहु का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!