Uncategorized

चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाला जिलाबदर आरोपी गिरफ्तार

गुंडा-बदमाशों पर कड़ी नजर: धमतरी पुलिस की त्वरित घेराबंदी में आरोपी चढ़ा हत्थे

आर्म्स एक्ट, बीएनएस व राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही, आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में गुंडा- बदमाशों, निगरानीशुदा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाकू लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पेट्रोलिंग के दौरान थाना सिटी कोतवाली पुलिस को शिवाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तालाबपार स्थित रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड, धमतरी में एक जिला बदर आरोपी हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।जिसकी सूचना पर धमतरी पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक व्यक्ति हाथ में स्टील का धारदार चाकू लहराते हुए लोगों में भय का वातावरण निर्मित कर रहा था।पुलिस को देखकर वह छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराह स्टाफ एवं गवाहों की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुमेन्द्र लहरे उर्फ छोटु, पिता जगदीश लहरे, l 25 वर्ष, निवासी चापड़ा गली हटकेशर, धमतरी (थाना सिटी कोतवाली) बताया। जांच में पाया गया कि आरोपी पूर्व से जिला बदर आदेश के अधीन है।धमतरी जिला में प्रवेश के संबंध में अनुमति संबंधी दस्तावेज एवं कोई वैध आदेश प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू जप्त किया गया।
उसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 223 बीएनएस, 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!