Uncategorized

पीएम श्री सेजेस बठेना में संस्कृत सप्ताह व संस्कृत दिवस समारोह संपन्न

धमतरी – पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में संस्कृत सप्ताह महोत्सव व संस्कृत दिवस समारोह शुभारंभ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।इस कार्यक्रम में कक्षा नवमी दशवी के छात्र छात्राओं ने सस्वर श्लोक वाचन , भाषण , संस्कृत गीत , पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता,बैच निर्माण, नेम प्लेट निर्माण जैसे अनेक गतिविधियों का आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , एवं नृत्य में तन्वी यशस्वी व ग्रुप , वसु लक्ष्मी एवं रीया , वैष्णवी साहू ने कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाई।
संस्कृत भाषा की वैज्ञानिकता पर श्री गोपाल साहू ने महर्षि कणाद का उदाहरण देते हुए संस्कृत की महत्ता को बताए एवं श्री रवि यादव ने संस्कृत व्याकरण के पाणिनि व परवेज अली सर ने वेद वेदांत की महत्ता को बताये। व्याख्याता श्री अमित कुलदीप जी ने प्राच्य भाषा की उत्पत्ति एवं महत्व को विद्यार्थियों से विचार साझा किए।
अन्त में संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू ने संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत भाषा की आधुनिकता एवं प्राचीनता परिष्कृत संस्कारित भाषा का व्याख्या करते हुए कार्यक्रम का समापन किये ।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता परवेज अली, गोपाल साहू, ग्रन्थाध्यक्ष रवि यादव , व्याख्याता अमित कुलदीप एवं संस्कृत व्याख्याता एवं कार्यक्रम समन्वयक व्याख्याता दीपक कुमार सहित सभी शिक्षक स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!