सिंधी समाज की महिला टीम ‘सुहिणी सोच’ द्वारा भव्य सावन महोत्सव का हुआ आयोजन व शपथ ग्रहण
स्वादिष्ट व्यंजन,सामग्रियों,राखी हैंपर्स के स्टॉल रहे आकर्षण

विशेष रूप से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया कार्य
धमतरी । सिंधी समाज की महिला टीम ‘सुहिणी सोच धमतरी ‘ द्वारा महिलाओं के लिए पारंपरिक सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के उल्लास को एक साथ मिलकर मनाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अलग-अलग समूहों में नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। सावन की थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं/सावन क्वीन का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुहिणी सोच एक प्रदेश स्तरीय महिला संस्था है, जिसकी संस्थापक मनीषा तारवानी रायपुर हैं। यह एक पंजीकृत संस्था है, जो विशेष रूप से महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सुहिणी सोच धमतरी की नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। अध्यक्ष पद पर प्राप्ति वाशानी सहित पूरी टीम के सदस्यों को रायपुर से विशेष रूप से पहुंची सुहिणी सोच की टीम द्वारा पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर से आए अतिथि सुहिणी सोच की संस्थापक श्रीमती मनीषा तारवानी , अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी चिमनानी, संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती माही बुलानी, सचिव श्रीमती रेनू कृष्णानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती विद्या गंगवानी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती करिश्मा कमलानी, संयुक्त सचिव श्रीमती मुस्कान लालवानी एवं सदस्य श्रीमती सोनिया इसरानी, श्रीमती खुशी सोनी, श्रीमती पूनम हिंदुजा उपस्थित थी तथा पूज्य सिंधी पंचायत धमतरी के अध्यक्ष चंद्रलाल जसवानी,प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी की संचालिका सरिता बहन जी,वरिष्ठ नेत्री पार्वती वाधवानी आदि ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कीl
प्रतिभागियों में सेजल जसूजा ने सावन क्वीन,सिमरन हिन्दूजा ने ब्यूटी क्वीन, प्रिया चावला ने बेस्ट हेयरस्टाइल, कोमल पाहुजा ने बेस्ट ड्रेसअप,वीणा धामेचा ने बेस्ट स्माइल काव्या आहूजा ने यह खिताब जीता।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्राप्ति सतराम वाशानी के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनमें तन्वी वाधवानी, कविता जग्यासी, मुस्कान खटवानी, हर्षिता पाहुजा, कीर्ति मुलवानी, साक्षी सुंदरानी, दिशा मंगलानी, प्रिया आहूजा, मंजू होतवानी, पूजा राजवानी, पाखी वरयानी, स्नेहा वाधवानी, सिमरन हिन्दूजा, भावना लालवानी, काजल मुंजवानी , ज्योति थारवानी एवं राखी रूपवानी शिखा नारवानी शामिल रहीं।

