सालों से नहीं है पांच मुख्य विषयों के शिक्षक, परेशान विद्यार्थियों, ग्रामीणों व शाला विकास समिति ने की बारना स्कूल में की ताला बंदी
बिना शिक्षक कैसे होगी बोर्ड के विद्यार्थियों की पढ़ाई ? हिंदी, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, सामाजिक विज्ञान और भूगोल विषय के नहीं है शिक्षक

धमतरी। शिक्षकों की कमी से परेशान विद्यार्थी और शाला विकास समिति द्वारा स्कूल में तालाबंदी करने मजबूर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम पंचायत बारना स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने पर छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। कक्षा 12वीं की विद्यार्थियों ने बताया कि लगभग तीन चार साल से पांच मुख्य विषय हिंदी, अंग्रेजी, रसायन शास्त्र, सामाजिक विज्ञान और भूगोल विषय के शिक्षक नहीं है। बोर्ड परीक्षा है जब इन विषयों की पढ़ाई नहीं होगी तो परिणाम कैसा आएगा। प्रशासन को इस संबंध में ध्यान देना चाहिए। जब तक उनके मांगे पूरी नहीं होती तब तक डटे रहेंगे। दो माह बीत जाने के बाद भी पढ़ाई नहीं हो रही है। कई बार आवेदन दिया जा चुका है लेकिन अब तक शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई है।ग्राम पंचायत बारना के सरपंच दीपक पटेल ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए पहले भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। विभाग से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की थी और समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।इसके बावजूद जब शिक्षकों की कमी दूर नहीं हुई तो ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने तालाबंदी का फैसला लिया।