Uncategorized

मसान घाट जंगल में कल मिली लाश की गुत्थी धमतरी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई – आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

शराब पीने के दौरान मामूली सी विवाद ने लिया हिंसक रूप - आरोपी एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त

धमतरी पुलिस की रिकॉर्ड कार्यवाही-पिछले एक वर्ष में हुई हत्या के सभी मामले की पहेली सुलझी, सभी में आरोपी गिरफ्तार

जिला धमतरी के थाना  केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में दिनांक 30.04.2026 को शराब सेवन के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रकरण में केरेगांव पुलिस द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं बयान के आधार पर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की गई।

जांच में सामने आया कि पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव एवं शिशुपाल मरकाम आपस में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मामूली विवाद गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से शिशुपाल मरकाम (उम्र 38 वर्ष) के चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा नरेश यादव के सिर एवं कान पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

▪️ *पुलिस कार्यवाही:*
केरेगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1), 109(1), 296 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव (उम्र 20 वर्ष, निवासी ब्राह्मणबाहरा) को शीघ्र गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️*आरोपी का नाम*
पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 साल साकिन ब्राम्हणबाहरा थाना केरेगांव, जिला धमतरी (छ.ग.)

*धमतरी पुलिस की अपील:*
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद या असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!