नशे से दूर एवं समाज में जन जागरूकता फैलाने के लिए संकल्प

धमतरी। सर्वोदय शिक्षण समिति धमतरी द्वारा संचालित सर्वोदय उ0मा0 शाला धमतरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाई 01 के तत्वाधान में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी टी0आर0 सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी टी0आर0 सिन्हा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज को तबाह कर देता है। सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नशा न करने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्ति विषय पर विचार-व्यक्त कर जागरूकता का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों ने नशा से दूर रहने तथा जागरूकता का संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जन जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष श्रीमती तारा सिन्हा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति है। युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को अपनाये, जिससे अपने परिवार, समाज, देश का विकास होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया है। विद्यालय परिसर में व्याख्याताओं, उच्च श्रेणी शिक्षकों, सहायक शिक्षकों स्वयं सेवकों को जीवन भर नशीले पदार्थों से दूर रहने और आसपास के लोगों को भी इसके विरुद्ध प्रेरित करने की नशा मुक्ति शपथ दिलाई गई।
