Uncategorized

आयुक्त प्रिया गोयल ने जिला अस्पताल में रिफरल कमेटी की ली बैठक


धमतरी। जिला अस्पताल में रिफरल कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,जिसकी अध्यक्षता आयुक्त प्रिया गोयल ने की। इस बैठक में जिला अस्पताल के नोडल अधिकारियों,चिकित्सकों और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में मरीजों के बेहतर रिफरल सिस्टम को सुनिश्चित करना था,जिससे गंभीर रोगियों को समय पर उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया जा सके। आयुक्त प्रिया गोयल ने बैठक में रिफरल प्रक्रिया की समीक्षा की और इसके अंतर्गत आने वाली चुनौतियों और कमियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिफरल में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी मरीज की जान जोखिम में न पड़े। नोडल अधिकारी द्वारा अस्पताल में अब तक की गई रिफरल प्रक्रिया की जानकारी दी गई, साथ ही पिछले मामलों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। आयुक्त ने इस दौरान डेटा रिकॉर्डिंग और फॉलो-अप की प्रक्रिया को और मजबूत बनाने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर संदिग्ध मामले की समीक्षा कर समय रहते निर्णय लिया जाएगा। तत्पश्चात मातृत्व एवं शिशु अस्पताल(100 बिस्तर ) व नेत्र चिकित्सालय (40 बिस्तरी) हेतु पूर्व में संचालित आई एल आई भवन का निरीक्षण किया गया व भवन के समीप जर्जर हालत में उपस्थित सरकारी क्वार्टरों का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित लॉन्ड्री कक्ष हेतु उपयोग में आने वाली जमीन का भी निरीक्षण सीजी एमएससी के अधिकारियों के साथ किया गया ताकि नए अस्पताल हेतु भूमि का चिन्हांकन कार्य किया जा सके। निगम आयुक्त प्रिया गोयल की अध्यक्षता में बैठक मे मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यु एल कौशिक,डॉ.ऐ के टोंडर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डां. प्रिया कंवर, डॉ.एम ए नसीम, डॉ.जे एस खालसा, डॉ.अखिलेश देवांगन,गुरु शरण साहू, पार्वती नेताम,गिरीश कश्यप (अस्पताल सलाहकार) उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!