Uncategorized

मणिकंचन सेंटर में वेस्ट मटेरियल से तैयार हो रहे आकर्षक सजावटी सामान

भखारा. नगर में स्वच्छता के साथ-साथ नवाचार को बढ़ावा देते हुए मणिकंचन सेंटर में स्वच्छता दीदियां वेस्ट मटेरियल से सुंदर और उपयोगी सजावटी सामग्रियां तैयार कर रही हैं। खाली समय का सदुपयोग करते हुए वे पुराने और बेकार समझे जाने वाले कचरे से गुलदस्ते, बुके सहित विभिन्न आकर्षक वस्तुएं बना रही हैं, जो घरों की सजावट में भी काम आ रही हैं।

विशेष रूप से पुरानी प्लास्टिक बोतलों का उपयोग कर तैयार किए जा रहे रंग-बिरंगे गुलदस्ते लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही है, बल्कि कचरे के पुनः उपयोग (रीसायक्लिंग) का उत्कृष्ट उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही है।
इस सराहनीय कार्य के पीछे सीएमओ हरि बावरिया एवं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन की प्रेरणा का महत्वपूर्ण योगदान है। मणिकंचन सेंटर में प्रभारी बिंदु शर्मा के मार्गदर्शन में सभी स्वच्छता दीदियां पूरे उत्साह और प्रसन्नता के साथ इस दिशा में कार्य कर रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वच्छता के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!