Uncategorized

जनसेवा में समर्पित रामू रोहरा के प्रयासों से विकास को मिल रही निरंतर रफ्तार

बेंद्रनवागांव सड़क निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी


धमतरी। नगर के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए महापौर रामू रोहरा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके सतत प्रयासों और जनसेवा के प्रति समर्पण का ही परिणाम है कि शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार स्वीकृति मिल रही है और कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
इसी क्रम में बेंदानवागांव पहुँच मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 2.80 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। लंबे केसमय से जर्जर और संकरी सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। अब इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह कार्य बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा।
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उनकी प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं सुलभ हों और जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है।
इस सड़क निर्माण कार्य से बेंद्रनवागांव और आसपास के क्षेत्रों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। बेहतर सड़क बनने से यातायात व्यवस्था मजबूत होगी, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और आमजन का समय व संसाधन दोनों की बचत होगी।
महापौर ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरूण साव , वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में धमतरी में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। आने वाले समय में भी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तेजी से पूरा किया जाएगा।
नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए महापौर के प्रयासों की सराहना की है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!