पूर्व महापौर विजय देवांगन व पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशु चंद्राकर ने जिलेवासियों को दी दीपोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं

धमतरी- पूर्व महापौर विजय देवांगन व पूर्व धमतरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने जिलेवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इन सभी पुण्य त्योहारों के पावन अवसर पर उन्होंने ने जिले व प्रदेशवासियों के सुखी व खुशहाल जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की है।
श्री देवांगन व श्री चंद्राकर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनतेरस एवं दीपों का महापर्व दीपावली हमारी संस्कृति के जीवन मूल्यों का संवाहक है. यह पावन पर्व भारतीय समाज, देश सहित पूरे प्रदेश में सम्पन्नता एवं समृद्धि लाए यही ईश्वर से कामना है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारे लोक जीवन से जुड़ा पर्व है। इस दिन गायों की पूजा कर खिचड़ी खिलाई जाती है और गोधन के रूप में अमूल्य चीजों की पूजा कर उनके प्रति श्रद्धा और आभार प्रकट किया जाता है।आगे कहा कि भाई-बहनों के अटूट विश्वास का प्रतीक पर्व भाईदूज हम सभी को परस्पर सम्मान, स्नेह, भरोसा और अपनेपन के साथ एक दूसरे के साथ रहने और खुशहाल जीवन व्यतीत करने की सीख देता है। दीपावली पर्व असत्य पर सत्य की अधर्म पर धर्म की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. भगवान श्री राम क़े लंका फ़तेह व 14 वर्षो क़े वनवास क़े बाद अयोध्या लौटने क़े उपलक्ष मे यह पर्व मनाया जाता है. यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम व रामायण क़े समस्त पात्रों से सीख लेने की प्रेरणा देता है.यह दीपावली पर्व सभी क़े जीवन मे खुशियाँ लाये सभी सुखी स्वस्थ और समृद्ध रहे. भाईचारा अपनापन बना रहे.

