Uncategorized

गाँवो का चहुमुखी विकास ही भूपेश सरकार का अंतिम लक्ष्य- तारिणी चन्द्राकर

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। जिला पंचायत क्षेत्र के अधीन ग्राम कातलबोड़ में जिला पंचायत कि विकास निधि से क्षेत्र कि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने ग्रामवासियों कि मांग पर कबीर सत्संग भवन हेतु 3 लाख कि राशि स्वीकृत करायी थी, जिसके भूमिपुजन मे मुख्य अतिथि के रुप में तारिणी चन्द्राकर शामिल हुई। उन्होने कहा कि गाँवो के विकास किए बिना विकसित भारत कि कल्पना संभव ही नही है 70 प्रतिशत आबादी गाँवो में निवासरत है जब तक गाँव का विकास नही होगा देश का विकास संभव ही नही है। हमारे मुखिया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को उपर उठाने संकल्पित है संवेदनशील है।

गाँव कि आय का मुख्य आधार कृषि ही है जिसे ध्यान रखते हुए सरकार ने 2800 का मूल्य देकर अर्थव्यवस्था को चार चांद लगा दिया, किसान परिवार सुदृढ़ हो रहे है, साथ ही साथ गाँव में अन्य निर्माण हेतु सरकार सतत् राशि प्रदान करती है जिस कड़ी में ये रंगमंच निर्माण भी प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान सरपंच सुनीता साहू कातलबोड़ कामराय साहू भागीरथी देवराय हरप्रसाद गोविंद राम पदुम राम रामगुलाल पटेल संत राम कंचन नागरची कुमारी बाई नरसिंग ठाकुर पवन सचिव तामेश्वर साहू कमलेश्वरी ध्रुव सरपंच चर्रा तेजन लाल साहू अरख राम साहू धेवती बाई वैभव चंद्राकर उमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!