Uncategorized

बीजेएस महिला शाखा द्वारा पौधरोपण पर किया जायेगा सम्मान

धमतरी। भारतीय जैन संघटना महिला शाखा द्वारा 25 पौधों का रोपण किया गया साथ ही महिला शाखा में यह प्रतियोगिता रखी गई कि जुलाई माह से लेकर अक्टूबर माह के अंत तक जो भी घर, बगीचे, खेत आदि में पौधरोपण कर पौधे के साथ सेल्फी भेजेगा उसे बीजेएस महिला शाखा द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष वंदना चौरडिया ने सभी सदस्यगण को धन्यवाद दिया। सरला पारख, रुपाली मिन्नी, संतोष पारख, दुर्गा दुग्गड़ दीपा लोढ़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!